एकीकृत तटीय एवं समुद्री क्षेत्र प्रबंधन परियोजना निदेशालय (इकमाम, पीडी), जो पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस), भारत सरकार का संबद्ध कार्यालय है, की स्थापना जनवरी 1998 के दौरान आईडीए समर्थित पर्यावरण प्रबंधन क्षमता निर्माण परियोजना के कार्यान्वयन के लिए चेन्नै में की गई थी । इस समय, यह परियोजना निदेशालय तटीय अनुसंधान के क्षेत्र में अपनी गतिविधियां जारी रखे हुए है, जिनके लिए एमओईएस द्वारा पूरी निधि उपलब्ध करवाई जाती है।
|